दिल हो तो M.S Dhoni जैसा! Ranchi में Team India के सभी खिलाड़ी को अपने घर पर कराया डिनर..

Team India: भारत न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी को T20 मैच होने जा रहा है। इस मैच को लेकर भारतीय टीम काफी उत्साहित नजर आ रही है। यह मैच रांची में होगा। टीम इंडिया 25 जनवरी की शाम रांची पहुंच चुकी है। पूरी टीम को रांची में स्थित रेडिसन ब्ल्यू में ठहराया गया है। भारतीय टीम के रांची पहुंचने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आवास पर पार्टी दी। बताया जा रहा है कि इस डिनर पार्टी को कुछ खास बातचीत के लिए रखा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया बुधवार की रात 9 बजे धोनी के आवास पर पहुंची। इसके बाद धोनी ने सभी का जमकर स्वागत किया। इस डिनर पार्टी में सभी खिलाड़ियों के मनपसंद के हिसाब से खाने का व्यवस्था किया गया था। सूत्रों की मानें तो धोनी ने टीम इंडिया को अपने होम ग्राउंड के बारे में बताया और कई सारे टिप्स भी दिए। धोनी जेएससीए की पिच से बखूबी परिचित हैं। इसी तरह पिछली बार भी अक्टूबर महीने में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के साथ मैच खेलने रांची के पिच पर पहुंची थी। उस वक्त भी टीम इंडिया ने पूरी टीम को पार्टी देकर काफी सारे टिप्स दिए थे।

26 जनवरी को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करेंगी। इसके अलावा दोनों टीमों की ओर से प्रेस वार्ता भी आयोजित की गई है। जिसमें दोनों टीमों की तरफ से कोई भी खिलाड़ी या कोच या स्टाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है. सबसे पहले न्यूजीलैंड की टीम दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक अभ्यास करेगी। उसके बाद टीम इंडिया शाम 5 बजे के बाद जेएससीए स्टेडियम में अभ्यास करने पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *