देश में 70 साल बाद जन्मा 4 चीता, कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी, देखिए- खूबसूरत तस्वीरें…..

न्यूज़ डेस्क: चिता को पिछले साल सितंबर के महीने में लांबिया से भारत लाया गया था। इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में रखा गया है। जबकि इसी साल 18 फरवरी को 12 चीतों का दूसरा जत्था भारत लाया गया था। अब एक और खुशखबरी है। दरअसल एक मादा चिता सियाया ने 4 शावकों को जन्म दिया है। मादा चीता और शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। नए मेहमानों की एक समर्पित टीम द्वारा देखभाल की जा रही है। ऐसा 70 साल बाद पहली बार हुआ है, जब देश की जमीन पर चीतों ने जन्म लिया है।

अधिकारियों ने नए मेहमानों के आने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि शावकों का जन्म एक सकारात्मक संकेत है कि कूनो नेशनल पार्क में चीते अपने नए वातावरण को अच्छी तरह से अपना रहे हैं। पार्क को भारत की वन्यजीव आबादी में चीतों के पुन: प्रवेश के लिए एक उपयुक्त आवास के रूप में तैयार किया जा रहा है।

बता दें, पीएम मोदी ने अपने 72वें जन्मदिन के मौके पर मप्र के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए पांच नर और तीन मादा चीतों समेत आठ चीतों को छोड़ा था। हाल ही में एक मादा चीता साशा की संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।

भारत में कुल 23 चीतें : पिछले साल 17 सितंबर को नामीबिया से आठ चीतों को लाकर कूनो में छोड़ा गया था, जबकि 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का एक और जत्था भारत लाया गया था। इन 12 चीतों में सात नर और पांच मादा चीते शामिल हैं। सभी चीतों को मिलाकर वर्तमान में कूनो में चीतों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।